बारहवीं कक्षा के परिणाम में फेल हो जाने के चलते मानसिक तनाव में आकर छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पंजाब के नकोदर का है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के परिणाम में फेल हो जाने के चलते एक छात्र मानसिक तनाव में आ गया।
इससे 20 वर्षीय छात्र ने सोमवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सौदागर के तौर पर हुई है। थाना सदर नकोदर के एएसआई मनजीत सिंह ने कहा कि सोमवार शाम को सौदागर अपने घर में अकेला था।
उसके माता-पिता और भाई घर से कहीं बाहर गए हुए थे। जब परिवार वाले वापस आए तो देखा सौदागर का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवारवालों के अनुसार सौदागर परिणाम घोषित होने के दिन से ही तनाव में रहता था। छात्र के पिता सरवण के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।