फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को टक्कर मारने के बाद आटो पलटा, बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 01 Jul 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
ऑटो व कार की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। जांच में सामने आया कि ऑटो चालक काफी तेज ड्राइव कर रहा था और उसने कार को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुर्घटना सेक्टर 7 की मुख्य सड़क पर वीरवार सुबह के वक्त हुई। मलोया  निवासी अंजला (60), कमल और दो और लोग ऑटो से जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इरफान तेज गति से ऑटो चला रहा था। आगे जा रही कार के चालक ने ब्रेक मारा, लेकिन इरफान ऑटो को नियंत्रित नहीं कर पाया और कार को पीछे से टक्कर मार दी।इसके पश्चात ऑटो पलट गया।

 दुर्घटना की जानकारी पाकर मौकेपर पहुंची पीसीआर घायलों को जीएमएसएच 16 लेकर गई। जहां पर अंजला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सेक्टर 26 थाना पुलिस ने नया गांव निवासी ओम प्रकाश की शिकायत पर आटो चालक इफरान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभी इरफान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसलिए उसको गिरफ्तार नही किया गया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें