कार सवार तीन युवकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो नेताओं को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की। कार चालक कई मीटर तक उनकी बाइक घसीटते ले गया।
एबीवीपी नेता सौरभ ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह और राय सिंह बाइक से आ रहे थे। सेक्टर 34-44 लाइट प्वाइंट केपास एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।
कार चालक बाइक को कई मीटर तक घसीटता ले गया और मौकेसे फरार हो गया। छात्र नेता का कहना है कि ऐसा लगता है कि कार चालक उनको मारना चाहता था। मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों घायलों को जीएमसीएच 32 ले गई।
जहां सौरभ को प्राथमिक उपचार केबाद छुट्टी दे दी गई। जबकि रायसिंह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पीड़ितों कार का नंबर नोट कर शिकायत सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में दे दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।