चंडीगढ़ में बत्तखों की तस्करी, पुलिस ने दो स्मगलर पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब पीएफए और चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने सेक्टर 61 से तस्करों से आस्ट्रेलियन बत्तखों के 15 बच्चों को छुड़ाया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पंजाब पीएफए यूनिट के चेतन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में दो तस्कर मोटर साइकिलों पर सवार होकर बतखों के बच्चों को सेक्टर 61 में एक दुकानदार को बेचने आए थे। दुकानदार ने इसकी सूचना पीएफए टीम को दे दी।
पीएफए की टीम पुलिस कर्मचारियों के साथ जब वहां पहुंची तो दोनों तस्कर बतखों के बच्चों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बतखों को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात युवकों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हो गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।