फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: छह लोगों ने की युवक की हत्या, नाराज परिजनों ने लगाया धरना, छह के खिलाफ केस

Tue, 17 Jan 2023 07:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी जुगराज सिंह का कहना है कि थाना सदर पुलिस ने छिंदरपाल सिंह उर्फ छिंदू, हरजिंदर सिंह उर्फ काकू, मंगत सिंह उर्फ विक्की, सिकंदर सिंह निवासी लक्खेके उताड़ समेत छह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपियों की तलाश में विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ धरना देते मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के मंडी लाधुका में छह लोगों ने सोमवार देर शाम एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया तो छह लोगों पर केस दर्ज किया गया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


मृतक गुरजीत सिंह निवासी लक्खे उताड़ की रिश्तेदार जंगीर कौर व मलकीत सिंह ने बताया कि गुरजीत मंडी लाधुका में राशन लेने गया था। वहां पर छह आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसीलिए पीड़ित परिवार को इंसाफ की खातिर शव रखकर धरना देना पड़ा। पीड़ित परिवार का कहना है कि कार्रवाई के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जांच अधिकारी जुगराज सिंह का कहना है कि थाना सदर पुलिस ने छिंदरपाल सिंह उर्फ छिंदू, हरजिंदर सिंह उर्फ काकू, मंगत सिंह उर्फ विक्की, सिकंदर सिंह निवासी लक्खेके उताड़ समेत छह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपियों की तलाश में विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। डीएसपी सुबेग सिंह और एसपी मोहन लाल धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। आश्वासन के बाद धरना हटा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें