फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बरनाला जेल में चली गोली, एक सुरक्षाकर्मी की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 17 Jan 2023 06:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

चौकी प्रभारी चरनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि वह अवसाद में था। इलाज भी चल रहा था। इसके इलावा जांच में यह भी आया कि उसने अपनी स्लिंग ज्यादा टाइट की थी। हो सकता है कि इस वजह से झुकते वक्त राइफल का ट्रिगर दब गया हो। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की बरनाला जेल में गोली चलने की खबर है। वाच टावर पर तैनात कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई है। पूरा मामला अभी संदिग्ध है। जेल के अंदर गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सतवीर सिंह बैंस, एसएचओ बलजीत सिंह ढिल्लों व चौकी प्रभारी चरनजीत सिंह जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


जेल के सहायक अधीक्षक पुनीत कुमार गर्ग ने बताया कि जेल की सुरक्षा में संगरूर निवासी जेलकर्मी विक्कर सिंह तैनात था। दोपहर को 12 बजे से तीन बजे तक उसकी वाच टावर पर ड्यूटी थी। मगर जब दूसरा जेलकर्मी तीन बजे पहुंचा तो उसने विक्कर सिंह को खून से लथपथ देखा। पास में ही उसकी थ्री नॉट थ्री राइफल पड़ी थी। 

उन्होंने बताया कि विक्कर सिंह की छाती पर गोली लगी है। गोली कैसे लगी इस संबंध में जांच जारी है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि विक्कर सिंह की राइफल से गोली अचानक चली है या खुदकुशी की है। वारदात के एंगल से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी चरनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि वह अवसाद में था। इलाज भी चल रहा था। इसके इलावा जांच में यह भी आया कि उसने अपनी स्लिंग ज्यादा टाइट की थी। हो सकता है कि इस वजह से झुकते वक्त राइफल का ट्रिगर दब गया हो। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें