फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: पेट्रोल पंप के पास युवक अचानक गिरा, देखते ही देखते तोड़ दिया दम, जताई जा रही ये आशंका

Sun, 01 Oct 2023 01:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Kurukshetra News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अचानक एक युवक मुख्य चौक के समीप कराहते गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक के पेट पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। आशंका है कि इसी वजह से उसकी जान गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


युवक की पहचान कैथल जिला के गांव सिसला-सिसमौर के रहने वाले करीब 20 वर्षीय पवन कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा छठी पातशाही के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास युवक पहुंचा। उसने पेट पर हाथ लगा रखा था। देखते ही देखते डिवाइडर पर गिर गया और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। 

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें