फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: प्रेमिका के पिता ने घर बुलाकर धमकाया... किसी और से तय कर दी शादी... परेशान युवक ने फांसी लगा ली

Wed, 29 Mar 2023 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सिमरनजीत सिंह को पता लगा कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी है। इस पर सिमरनजीत सिंह ने आरोपी से परेशान होकर घर में ही पंखे से फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला जिले में प्रेमिका के पिता से परेशान होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। धरमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके लड़के सिमरनजीत सिंह की पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। 

विज्ञापन


दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पिता इस बात पर सहमत नहीं थे। आरोपी ने सिमरनजीत सिंह को अपने घर बुलाकर मारपीट की और धमकी भी दी। बेटे ने घर आकर यह बात मुझे बताई थी। कुछ समय बाद जब आरोपी को पता लगा कि सिमरनजीत सिंह दोबारा उसकी लड़की के संपर्क में है तो उसने फिर लड़के को धमकी दी। 

इस बीच उनके लड़के सिमरनजीत सिंह को पता लगा कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी है। इस पर सिमरनजीत सिंह ने आरोपी से परेशान होकर घर में ही पंखे से फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें