छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह, विद्या चंद, सोना, नितिश, विकास, मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ शिंटू और रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अमृतसर के छेहरटा के खंडवाला इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने कुछ लोगों से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई रोहित कुमार के बयान पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
छेहरटा के खंडवाला स्थित शमशेर नगर में गली थानेदार वाली निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि साल 2012 में उसके पिता सुरिंदर कुमार की मौत हो गई है। वह पिशोरी नगर के बाहर टिक्कियों की रेहड़ी लगाता है। उसका छोटा भाई कर्ण कुमार रविंदर कुमार की कन्फेक्शनरी वाली दुकान पर काम करता है। कुछ दिनों से उसका भाई काफी परेशान था।
उसके भाई करन ने उसे बताया कि कुछ समय पहले उसने विकास नगर की गली नंबर 7 निवासी गुलाब सिंह से कुछ पैसे उधार लिए थे। तब गुलाब सिंह ने कर्ण से हस्ताक्षरित चेक लिए थे, जो अब वह अदालत में लगाने की धमकी दे रहा था। कर्ण ने आरोपी गुलाब और उसके साथियों से परेशान होकर 19 जुलाई की शाम करीब 3:30 बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्होंने तुरंत उसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह, विद्या चंद, सोना, नितिश, विकास, मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ शिंटू और रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।