फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: उधर रक्षाबंधन पर पानीपत गए पत्नी और बेटा, इधर व्यापारी ने पंखे से फंदा लगा जान दी

Mon, 23 Aug 2021 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में एक व्यापारी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि आत्महत्या किस वजह से की, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर पत्नी व बेटा पानीपत गए थे। इस बीच सूना घर पाकर व्यापारी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में एक कार एस्सेसरी व्यापारी ने फंदा लगा जान दे दी। मृतक की पत्नी व बेटा रक्षाबंधन पर पानीपत गए थे। व्यापारी ने घर में किसी के न रहने पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम और एसएचओ सिटी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


एसएचओ सिटी गौरव धीर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार माडल टाउन निवासी 45 वर्षीय जतिंदल अरोड़ा का शव सोमवार को उसके घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला।

पड़ोसियों के अनुसार जतिंदर की पत्नी और बेटा रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार से पानीपत गए हुए थे। सोमवार सुबह जतिंदर के बेटे का पड़ोसियों को फोन आया कि उसके पिता फोन नहीं उठा रहे, घर जाकर देखो क्या बात है। पड़ोसी जब उनके घर गए तो दरवाजा बंद था। दीवार फांद कर दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो जतिंदर का शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जतिंदर अरोड़ा की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। शांत स्वभाव के जतिंदर अपने घर में शनिवार से अकेले थे। उनके पिता अलग रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार उसका पत्नी और अन्य किसी से भी कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। वह मस्जिद चौक के नजदीक कार एस्सेसरी की दुकान करता था। मार्केट से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को वह शाम तक दुकान पर ही था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें