फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः मां ने सो रही सात साल की मासूम बेटी को जगाया और रेत दिया गला, शव जलाने की कोशिश

Wed, 23 Sep 2020 10:06 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)

सार

  • घर के आंगन में ही शव जलाने की कोशिश, अधजला शव छप्पड़ में फेंका  
  • वारदात के समय गुरुद्वारे में रात की सेवा के लिए गया हुआ था ग्रंथी पिता
  • पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में कातिल मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक कस्बा श्री राम तीर्थ में एक ग्रंथी सिंह की पत्नी ने अपनी ही सात साल की बच्ची अर्शदीप की दातर से गर्दन पर हमलाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने शव को घर में जलाने की कोशिश की। इसके बाद आधी रात को अधजली लाश को बोरी में डालकर गांव के नजदीक छप्पड़ में फेंक दिया। पुलिस ने महिला हरप्रीत कौर (28) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी राम तीर्थ ने हरप्रीत के पति ग्रंथी सिंह गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर ने प्रेसवार्ता में बताया कि हरप्रीत कौर के पति ने मंगलवार सुबह बताया कि उसकी पत्नी ने उनकी सबसे छोटी बेटी की दातर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घर में जलाकर सुबूत मिटाने की कोशिश की।

जब लाश पूरी तरह नहीं जली तो अधजली लाश को बोरी में डालकर छप्पड़ में फेंक दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छप्पड़ से लाश बरामद कर हरप्रीत कौर को घर से गिरफ्तार कर लिया। हरप्रीत के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा। अर्शदीप सबसे छोटी थी। जिस समय हरप्रीत ने वारदात को अंजाम दिया उस समय उसका पति गुरप्रीत सिंह गुरुद्वारा बाबा जागो शहीद में रात की सेवा के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की हत्या के बाद सदमे में भाई-बहन

अर्शदीप अपनी बहनों और भाई के साथ सो रही थी। हरप्रीत ने उसे उठाया और बाहर बरामदे में ले गई। अर्शदीप अभी नींद में ही थी तभी मां ने उसकी गर्दन पर दातर मार उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस का कहना है कि गर्दन पर हुए तेज हमले के कारण खून के छींटे दीवार पर भी पड़ गए थे। छोटी बहन की हत्या के बाद बाकी बच्चे सहमे हुए हैं।  
   
मायके वाले कर रहे मानसिक संतुलन ठीक न होने का दावा
चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर के अनुसार हरप्रीत कौर के मायके के सदस्य उसका मानसिक संतुलन ठीक न होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस तफ्तीश में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। उसने बेटी की हत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही कि हरप्रीत कौर के किसी के साथ संबंध हो सकते हैं। बेटी ने उसे देख लिया हो इसलिए हत्या कर दी गई हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें