फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी संग गर्भवती महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस भी हैरान

Sun, 30 Jun 2019 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक गर्भवती मां ने अपनी बेटी के साथ खौफनाक कदम उठा लिया। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह गर्भवती सीता बिंद(28) ने बेटी अंजली(2) के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस दौरान गेट मैन उसे आवाज लगाता रहा पर वह नहीं मानी। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते उसने जान दे दी।

देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्र लहौली गांव निवासी लल्लन उर्फ लल्ला बिंद कसरहट्टी में काम करता है। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व पड़री थाना क्षेत्र के महेवा निवासी सीता बिंद से हुआ था। दोनों को दो वर्षीय एक पुत्री है। सीता इस समय गर्भवती थी। शनिवार की सुबह उसकी पत्नी सीता ने सबके लिए खाना बनाया।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद लल्लन काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। इस बीच सीता अपनी बेटी अंजलि को लेकर पैदल घर से निकल गई। घर से आधा किमी दूर स्थित आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी होकर वह ट्रेन का इंतजार करने लगी।

Trending Videos
विज्ञापन

स्थिति को भांप कर झिंगुरा की ओर 10 मीटर दूर खड़े गेट मैन ने उससे वहां से हटने के लिए कहा पर वह नहीं मानी और डाउन लाइन पर आ रही सुविधा एक्सप्रेस (82356) ट्रेन के सामने कूद गई। चालक ने ट्रेन रोक कर दोनों के शव निकाला इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

स्थानीय लोगों ने घरवालों और पुलिस को सूचना दी। भरुहना चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र प्रसाद यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें