पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना की सूचना पाकर सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के परिवार व उसके पिता अमरीक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि काला सिंह गलत रास्ते पर चल रहा था। जब सुखप्रीत कौर ने उसे रोकने की बात की तो उसके परिवार वालों ने मिलकर उसे मार डाला।
आरोपी काला सिंह ने अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर की कुल्हाड़े से काटकर हत्या की है। हत्या का कारण उसने सुखप्रीत कौर का चाल-चलन ठीक न होना बताया है। इस संबंध पुलिस ने मृतका के पिता अमरीक सिंह निवासी पंजाब के बयान पर मृतका के पति काला सिंह व भाई नीटा सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं मृतका की सास चंद्र कौर, ससुर सुखदेव सिंह व चाची सास चरणजीत कौर के अलावा अमन सिंह नामक एक दुकानदार सहित चार लोगों के खिलाफ काला सिंह को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - कृष्ण लाल, थाना प्रभारी बडागुढ़ा