फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः राहगीर से हो गई नशेड़ी की बहस और फिर कर दिए पेचकस से कई वार...हालत गंभीर

Thu, 14 Feb 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आईटी पार्क की इंदिरा कालोनी में एक युवक नशे में धुत होकर राहगीर से बहस करने लगा। जब राहगीर ने इसका विरोध किया तो नशेड़ी युवक ने उसके पेट पर पेचकस से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान इंदिरा कालोनी निवासी भगवान दास (26) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पंचकूला थाना पुलिस ने आरोपी शनि को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी पर इससे पहले भी कई केस दर्ज हैं। वारदात बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी स्थित शिव मंदिर के बैक साइड शनि नाम का युवक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। इस दौरान भगवान दास वहां से गुजर रहा था तभी शनि उससे बहस पड़ा। 

देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा। विरोध करने पर गुस्साए शनि ने भगवान दास पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि भागवान दास के तीन बच्चे हैं। वह परिवार के साथ इंदिरा कालोनी में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें