फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्लौर में भी लुधियाना जैसी वारदात, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बचकर भागते वक्त टूटी टांग

Thu, 14 Feb 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिल्लौर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

श्रमिक की नाबालिग बेटी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को काबू कर लिया है जबकि एक फरार है। एसपी बलकार सिंह ने कहा कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने दरिंदों के चंगुल से भागने की बड़ी कोशिश की और इस दौरान भागते वक्त वह गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने से पीड़िता की टांग टूट गई। 

विज्ञापन


पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों राजीव, बंटी, अमित उर्फ चेतू और जतिंदर उर्फ जोगिंदर के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया है। इसके अलावा बाल यौन अपराध निरोधक कानून की धारा 3, 4 और 8 के तहत मामला दर्ज किया है व तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बंटी फरार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें