फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansa News: सिर पर था आठ लाख का कर्ज, खेती ने भी नहीं दिया साथ, परेशान किसान ने की खुदकुशी

Sun, 26 Feb 2023 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

मृतक किसान पर आठ लाख रुपये का कर्ज था। इससे परेशान होकर उसने शनिवार (25 फरवरी) की शाम जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। किसान संगठनों ने कर्ज माफ करने और परिवार की सहायता करने की अपील प्रशासन से की है। 
विज्ञापन
मृतक किसान गुरपाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा जिले के गांव बुर्ज राठी में कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भाकियू डकौंदा गुट के नेता हरदेव सिंह राठी ने बताया कि गांव बुर्ज राठी निवासी किसान गुरपाल सिंह उर्फ भोला (55) ढाई एकड़ जमीन का मालिक था। मगर अपने परिवार के पालन-पोषण के खातिर वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। 

विज्ञापन


छोटा किसान होने के चलते उसके पास अपनी फसल की सिंचाई करने का कोई साधन नहीं था। मजबूरी में उसे नरमे (कपास) की खेती करनी पड़ती थी। नरमे की फसल कभी सुंडी तो कभी घटिया बीज की वजह से ठीक नहीं होती थी और वह ठेके की किस्त भी नहीं निकल पाता था। यही कारण है कि किसान गुरपाल सिंह आठ लाख रुपये का कर्जदार हो गया। सिर पर चढ़े कर्ज को लेकर गुरपाल काफी परेशान रहने लगा। उसने 25 फरवरी की शाम जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भाकियू डकौंदा ने जिला प्रशासन से मृतक किसान का पूरा कर्ज माफ करने और परिवार को वित्तीय सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें