5 साल के बच्चे की मौत निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की पानी की टंकी में गिरकर डूबने से हो गई। हादसा पंचकूला के सेक्टर-27 में निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में मंगलवार को हुआ। मृतक की पहचान कृष्ण निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। कृष्ण यहां अपने दादा देवदास के साथ आया था। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे की है।
रामगढ चौकी इंचार्ज एएसआई सुशील कुमार ने बताया बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ मंदिर थाना प्रभारी हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-27 में जीएचएस-6 का निर्माण हो रहा है। पांच वर्षीय कृष्ण खेलते खेलते करीब पांच फुट गहरी पानी की टंकी में गिर गया। कृष्ण के टंकी में गिरने की खबर वहां काम करने वालों को नहीं लगी। कुछ देर बाद बाद कृष्ण का शव पानी में बहता दिखाई दिया। वहां तत्काल उसको सेक्टर-26 की सरकारी डिस्पेंसरी में ले गए। जहां डाक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया।