जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में नाबालिग युवती से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने युवक की खूब धुनाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मशीन ऑपरेटर का काम करता है।
युवक ने ग्रामीणों से भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देकर माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई। गांव में घटित हुई इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के मुताबिक मुख्यालय के समीपवर्ती गांव में देर शाम एक नाबालिग युवती दुकान से सामान लेने जा रही थी कि इतने में एक युवक ने बाजार से वापस आ रही युवती को अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
नाबालिग युवती ने शोर मचाया, जिस पर स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। नाबालिग ने अपने साथ घटित हुई इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर डाली। आरोपी युवक ने नाबालिग युवती और ग्रामीणों से माफी मांगकर भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देकर अपनी जान छुड़ाई। ऊना थाना के एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि इसके बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।