फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 45 हजार का कैश चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद

Sun, 04 Dec 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
दुकान से 45 हजार का कैश चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालका टगरा रोड स्थित एक दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए अग्रवाल बाइक प्वाइंट के मालिक कपिल अग्रवाल ने बताया कि उनका टू व्हीलर रिपेयर एंड सेल का काम है। रोजाना कि तरह बीते दिन भी वह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। वहीं सुबह जब वह वापस दुकान पर लोटे तो उन्होंने देखा दुकान का गल्ला खुला पड़ा था तथा कुछ सिक्के व समान यहां-वहां बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन


वहीं दुकान के पर बने गोदाम के बाहर का शीशा टूटा हुआ था तथा खिड़की की जाली कटी थी। उन्होंने बताया कि जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें साफ दिख रहा था की एक व्यक्ति दुकान के पास घूम रहा था। जो कुछ देर बाद ऊपर के रास्ते से दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले से 45 हजार रुपये ले गया। कपिल अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी सद्दाम हुसैन है जो मूलरूप से रुड़की का है और फिलहाल कालका में रह रहा था। उन्होंने बताया कि सद्दाम कुछ महीने पहले उनकी दुकान पर काम करता था। कपिल ने बताया कि उनकी दुकान में बने मंदिर व गल्ले से कुल 45 हजार की नकदी चोरी है। उन्होंने शक जताया कि यही आरोपी दुकान पर बने गोदाम के बाहर का शीशा तोड़कर व खिड़की की जाली काटकर दुकान में आया है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें