फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में लंगर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग, 36 लोग पहुंचे अस्पताल

Tue, 09 Aug 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
food poisoning at pathankot dargah - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब लंगर खाने के बाद लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी को लगातार उल्टी-दस्त होने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार होने वालों में लंगर आयोजक भी शामिल है। गांव उपरली जैनी स्थित पीर बाबा की दरगाह पर शनिवार को शम्मी कुमार ने वार्षिक लंगर का आयोजन किया था।
विज्ञापन


लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद छका था। सिविल अस्पताल में दाखिल लंगर लगाने वाले शम्मी कुमार ने बताया लंगर खाने के बाद शाम को गांव के कुछ लोगों ने पेट में दर्द की शिकायत महसूस की। इसके बाद लोगों को दस्त व उल्टियां शुरू हो गई। पहले तो रात के समय लोगों ने घर में ही इलाज करवाना ठीक समझा। 
 
विज्ञापन

यह किसी की शरारत हो सकती है

food poisoning at pathankot gargah - फोटो : amar ujala
जब लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो रविवार की सुबह गांववासी बीमार लोगों को लेकर सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचे। यहां उसके अलावा अंजू, जोगिंद्र पाल, रतन चंद, बख्तो देवी, कृष्णा देवी, सुभाष चंद, निर्मला देवी, पूजा देवी, अंजू रानी, आशा रानी, रतन चंद, पुष्पा देवी, दो बच्चे नसीब व चांदनी, मनजीत, सत्या देवी, शिव कुमार, बोधराज, रजनी, रीटा को दाखिल कर डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया।

इसके बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। शम्मी कुमार ने कहा कि यह किसी की शरारत हो सकती है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. भुपिंदर सिंह ने बताया कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। गांव में सेहत विभाग की टीम भेजी गई। उन्होंने बताया सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें