भिवानी में छात्रा से और बुलंदशहर में नाबालिग बेटी और उसकी मां से गैंगरेप का मामला शांत नहीं हुआ था कि जींद में गैंगरेप हो गया। तीन अगस्त को रोहतक में सामान लेने आई जींद की महिला के साथ चार लोगों ने पुराना बस स्टैंड स्थित एक कमरे में बलात्कार किया।
इस संबंध में महिला की शिकायत पर शहर थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, शुक्रवार शाम आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह जींद के एक गांव की रहने वाली है।
लेकिन वर्तमान में वह जींद शहर में किराये के मकान में रहती है। महिला ने बताया कि उसके पति ट्रक चालक हैं और हर माह करीब 20 दिन बाद घर आते हैं। महिला ने किराये के मकान में ही परिवार का गुजारा चलाने के लिए कॉस्मेटिक सामान की दुकान खोल रखी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन अगस्त को दुकान के लिए सामान लेने रोहतक आई थी। सामान लेने के लिए पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान पर गई। महिला ने दुकानदार से सामान मांगा। इस पर दुकानदार ने सामान खत्म होने के बात कहकर थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा।
आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
gangrape
- फोटो : demo
इसके बाद महिला दुकान के सामने इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद उसी दुकान पर तीन युवक आये। इसके बाद दुकानदार ने महिला से कहा कि उसके पास अभी सामान नहीं है, किसी अन्य दुकान से खरीद लो। दुकानदार महिला को सामान दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि दुकानदार उसे एक मिठाई की दुकान के पास से ऊपरी मंजिल पर ले गया।
यहां एक कमरे में ताला लगा था। दुकानदार ने कमरे के ताले को खोला। तभी तीनों युवक भी वहीं आ गये और महिला को धक्का देकर कमरे के अंदर पहुंचा दिया। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला को सड़क पर छोड़कर फरार हो गये।
राहगीर से लिखवाई शिकायत
महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने अपने पति को बात बताने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। इसके बाद महिला ने किसी राहगीर से शिकायत लिखवाई। फिर पुलिस को शिकायत दी। महिला का कहना है कि वह उस जगह के बारे में पुलिस को बता सकती है, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया।
आरोपी दुकानदार की पहचान हो गई है। उसे और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
- राजेश कुमार, एसएचओ सिटी थाना