फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: दोस्त के घर पर युवक की मौत, पिता ने लगाया बड़ा आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 28 Jan 2024 05:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

मृतक युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मृतक युवक अविवाहित था। पिता ने दोस्त पर अधिक नशा देने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसमें मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर है। उक्त मामले में मृतक के पिता ने पड़ोसी युवक पर नशा देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सिटी थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पिता के बयान के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा-304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की पुष्टि सिटी थाना एसएचओ अमनदीप नाहर ने की है। मृतक की पहचान संजय कुमार (24) निवासी मोहल्ला रायका के रुप में हुई है।   

विज्ञापन


मृतक के पिता गुलशन कुमार ने बताया कि उसका बेटा संजय कुमार अविवाहित था। शुक्रवार रात को मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी एक युवक उसको घर से बुलाकर ले गया और शनिवार दोपहर दो बजे आकर कहने लगा कि उनका बेटा बेहोश हो गया है। जब वह दोस्त के घर पहुंचा तो उसका बेटा बेसुध पड़ा था। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने कहा कि उसे शक है कि उसके बेटे को उसके दोस्त सनी ने अधिक मात्रा में नशे का सेवन करवाया है। इस वजह से उसकी मौत हुई है।
   
एसएचओ अमनदीप नाहर ने कहा कि सिविल अस्पताल में युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मृतक के शव जांच की तो शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला है लेकिन नाक से झाग निकल रहा था। पिता के बयान पर आरोपी सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें