शराब व्यवसाय में वर्चस्व को लेकर हुए मामूली झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि रेवाड़ी के गांव टूमना में एक 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोसली थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव टूमना में शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच शराब व्यवसाय को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान 22 वर्षीय युवक को इतना पीटा गया कि उसने गुरुग्राम में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच में दो माह पहले भी विवाद हुआ था। उस समय भी विवाद शराब को लेकर ही था। उस दौरान एक आरोपी का झगड़े में हाथ भी टूट गया था। हालांकि उस समय दोनों पक्षों के बीच थाने में ही सुलह करा दिया गया था।