लोकसभा चुनाव पर भारी भरकम राशि ले जाने वालों पर पुलिस की नजर है। रविवार दोपहर को पुलिस ने सेक्टर-25-38 लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाया। जहां पुलिस ने मोहाली निवासी समीर ग्रोवर की कार को रोका।
गाड़ी की तलाशी से पुलिस को 21 लाख 75 हजार रुपये बरामद हुए। इतनी भारी भरकम राशि मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई।
अब आयकर विभाग जांच कर रहा है कि ग्रोवर इतनी राशि कहां पर लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार समीर मोहाली का व्यापारी है। लोक सभा चुनाव के लिए यह पैसे ले जाए जाने की चर्चा है।
डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर ने कहा कि पुलिस को गाड़ियों की चेकिंग के दौरा एक स्कोडा कार से 21 लाख 75 हजार रुपये बरामद हुए। यह राशि आयकर विभाग के हवाले कर दी गई है। आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है।