फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कत्ल: गाड़ी पीछे न करने पर दो गुट भिड़े, एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 21 Aug 2022 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गाड़ी में 5-6 लोग थे। इस दौरान सागर व उसके दोस्तों ने गाड़ी साइड करने को कहा तो आरोपी नहीं माने। इस पर दोनों गुटों में बहस होने लगी और देखते ही देखते बात बढ़ गई। 
विज्ञापन
सागर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में सनबीम होटल के सामने रविवार तड़के गाड़ी पीछे करने को लेकर दो गुट भिड़ गए। युवकों के एक गुट ने दूसरे पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। इसमें 20 वर्षीय युवक सागर की मौत हो गई है। हत्या के बाद आरोपी भाग निकले लेकिन पुलिस ने पांच घंटे के भीतर चार आरोपियों को बनूड़ से धर दबोचा।  

विज्ञापन


वारदात सुबह 4:30 बजे की है। आरोपी एक नई वैगनआर गाड़ी में सेक्टर-7 के एक क्लब से सेक्टर-22 पहुंचे थे। गाड़ी पर नंबर भी नहीं था। सेक्टर-22 में कुछ खाने के बाद वह गलत दिशा से मुख्य सड़क पर बस स्टैंड चौक की तरफ जाने लगे थे तभी सनबीम होटल के सामने से सागर की गाड़ी आ रही थी।

सागर आई-10 कार में था और उसके साथ चार-पांच दोस्त थे। ये सभी बस स्टैंड चौक से क्रिकेट स्टेडियम चौक की तरफ जा रहे थे। होटल सनबीम के दोनों की गाड़ी आमने-सामने आ गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गाड़ी में 5-6 लोग थे। इस दौरान सागर व उसके दोस्तों ने गाड़ी साइड करने को कहा तो आरोपी नहीं माने। इस पर दोनों गुटों में बहस होने लगी और देखते ही देखते बात बढ़ गई। 

विज्ञापन

आरोप के अनुसार सागर ने पहले चाकू निकाला लेकिन आरोपियों ने चाकू छीनकर सागर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा डंडों से भी सागर व उसके दोस्तों पर हमला किया गया। इसमें सागर के दोस्त भी घायल हो गए। सागर को तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर किया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

                                              पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। 

मुख्य आरोपी सगे भाई, एक अमेरिका जाने की कर रहा था तैयारी
डीएसपी क्राइम रजनीश ने बताया कि घटना के बाद पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक टीम का गठन किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए बनूड़, खरड़ और रामदरबार में पुलिस ने छापा मारा। पता चला कि सभी आरोपी गांव भागने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों को बनूड़ से गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों की पहचान हल्लोमाजरा दीप कांप्लेक्स निवासी मोनू जसवाल, सोनू जसवाल, हल्लोमाजरा निवासी क्षितिज और रामदरबार निवासी सूरज के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच है। इसमें मोनू और सोनू दोनों सगे भाई हैं। मोनू ने 12वीं पास है और वह आइलेट्स कर रहा था और अमेरिका जाने की तैयारी में था। 
विज्ञापन

सोनू कैब ड्राइवर है। क्षितिज दसवीं पास है और उसके पिता साउथ अफ्रीका में रहते हैं जबकि सूरज दसवीं पास कर कूरियर ब्वॉय का काम करता है। पुलिस के अनुसार मोनू और सोनू ने ही सागर पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई।

हत्या के बाद एक टीम का गठन कर दिया था। गुप्त सूचना के बाद आरोपियों को बनूड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। - मनोज मीणा, एसएसपी क्राइम

आरोपियों में पंजाब पुलिस का मुलाजिम भी शामिल 
घटना के वक्त मौजूद सागर के दोस्त विशाल ने बताया कि आरोपियों में पंजाब पुलिस का मुलाजिम दिलावर चौहान भी शामिल है। इस पर पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ताओं की तरफ से दिलावर पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं
शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीते कई दिनों से चोरी की घटनाएं तो हो ही रही थीं। अब दो दिनों में हुई दो हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। अपराधी जिस तरह से शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनमें पुलिस का खौफ नहीं है। स्नेचिंग की घटनाएं भी थम नहीं रही हैं। बाइक चोर गिरोह भी सक्रिय है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें