फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: ससुराल वाले बहन से करते थे मारपीट, परेशान भाई ने नहर में छलांग लगा दी जान

Sun, 25 Dec 2022 05:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

थाना मल्लांवाला पुलिस ने रघबीर के बयान पर आरोपी पति गुरमीत सिंह, पवनदीप सिंह, जीता, रणजीत सिंह व लाभ सिंह निवासी पक्खी कलां जिला फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में एक युवक ने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल, ससुराल वाले उसकी बहन से मारपीट करते थे। इसी से परेशान होकर उसने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने रविवार को मृतक के भाई के बयान पर आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक युवक का नाम लखवीर सिंह है।

विज्ञापन


मोगा के गांव दोधर निवासी रघबीर सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके ताया की बेटी मनदीप कौर की शादी फरीदकोट के गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग अक्सर ही मनदीप कौर के साथ मारपीट करते थे। भाई लखवीर सिंह (18) बहन को ससुराल से लेकर अपनी रिश्तेदारी गांव हामद वाला उताड़ आ गया। 

इसके बाद आरोपी गांव हामद वाला उताड़ भी पहुंच गए। लखवीर के संग आरोपियों ने धक्कामुक्की और गाली-गलौच कर मनदीप कौर को अपने साथ ले गए। लखवीर ने मनदीप कौर के ससुराल वालों को फोन कर कहा कि तुम मेरी बहन से मारपीट कर परेशान करते हो। मैं तुम्हारी इस हरकत से दुखी हो चुका हूं। मैं नहर में छलांग लगाकर जान दे दूंगा। इसके बाद भाई ने नहर में छलांग लगा दी। उसका शव झोक हरिहर के पास नहर से बरामद हुआ है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने रघबीर के बयान पर आरोपी पति गुरमीत सिंह, पवनदीप सिंह, जीता, रणजीत सिंह व लाभ सिंह निवासी पक्खी कलां जिला फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें