फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने इंदिरा कालोनी में एक घर से बरामद किए 1250 देसी शराब के पव्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने इंदिरा कालोनी में एक घर से बरामद किए 1250 देसी शराब के पव्वे
विज्ञापन


- कुछ दवाईयां भी बरामद, जांच रिपोर्ट का इंतजार
- छापेमारी के दौरान घर से फरार हुआ आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कालोनियों में फैल रहे नशे के जहर का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने इंदिरा कालोनी से देसी शराब के 1250 पव्वे बरामद किए हैं। पेटियों में रखे शराब के पव्वों की बरामदगी बाथरूम से हुई, जिसे अवैध तौर पर घर से बेचा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी अलगू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, छानबीन में जुटी है। आरोपी के घर से पुलिस को कुछ दवाईयां भी मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए ड्रग कंट्रोलर को भेजा जाएगा। वहीं आरोपी छापेमारी की भनक लगने पर फरार हो गया।
पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह की अगुवाई में इंदिरा कालोनी में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के घर से 25 पेटियां बरामद हुई हैं, जिनमें 1250 पव्वे थे।
विज्ञापन

सेक्टर-16 की इंदिरा कालोनी में अवैध तौर पर देसी शराब बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। अवैध शराब की कालाबाजारी से सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ स्थानीय युवा भी लगातार नशे के दलदल में फंसते जा रहे थे। इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर - 737 में छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि अलगू का पिछले दिनों अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद कालाबाजारी की भी शिकायत पुलिस को मिली। छापेमारी के बाद पुलिस ने अलगू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बरामद दवाओं की होगी जांच
छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ दवाईयां भी बरामद हुई हैं, ये दवाईयां नशे की होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन दवाईयों को भी जांच के लिए ड्रग्स कंट्रोलर डिपार्टमेंट को भेजेगी। अगर जांच में नशे की दवाईयां होने की पुष्टि हुई तो आरोपी के खिलाफ कुछ और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

आरोपी के परिवार पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
सूत्रों के मुताबिक आरोपी अलगू के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं। पिछले काफी वक्त से अवैध शराब, गांजा, नशे की दवाईयां बेचने सहित अन्य मामलों में आरोपी रह चुके हैं। अलगू के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


नशे का लंबे समय से चल रहा है कालोनियों में धंधा
पहले भी पुलिस ने कई बार राजीव और इंदिरा कालोनी में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की कई बार कोशिशें की। लेकिन कालोनी में नशे का अवैध धंधा करने वालों की ऊपर पहुंच होने के कारण कुछ दिनों में फिर अवैध धंधा शुरू हो जाता है। कालोनी में घरों, गलियों और दुकानों के जरिये भी अवैध तौर पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जाती रही है। इस कार्रवाई के बाद ऐसा लग रहा है कि अवैध धंधे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर कमर कस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें