फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों हौंसले बुलंद,ट्रैफिक थानेदार के गला पकड़ जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
साइड में ऑटो खड़ा करने को कहा तो चालक ने ट्रैफिक थानेदार का जड़े थप्पड़
विज्ञापन


- पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
- पिंजौर थाने के समीप पिंजौर टी प्वांइट पर हुई घटना

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
शहर में सोमवार को एक ऑटो चालक ने दबंगई दिखाते हुए ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एएसआई का गला पकड़ कर उसे थप्पड़ जड़ दिए। पिंजौर थाना पुलिस ने ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कुलदीप की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक जसविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह पिंजौर थाने के समीप पिंजौर टी प्वांइट पर अपनी टीम के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए तैनात था। इस दौरान एक ऑटो चालक ने अपना ऑटो सड़क पर खड़ा किया और उतर कर नीचे आ गया। जिससे रोड पर ट्रैफिक जाम होने लग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने ऑटो चालक को अपना ऑटो सड़क से नीचे साइड में खड़ा करने के लिए कहा तो ऑटो चालक ने उसका गला पकड़ कर उसे थप्पड़ जड़ दिया और गालियां देने लगा। ऑटो चालक की बदमाशी देखते हुए मौके पर राहगीर इकट्ठा हो गए। अजय और सुनील ने आरोपी ऑटो चालक जसविंद्र निवासी बीसीडब्ल्यू सूरजपुर से उक्त एएसआई को छुड़वाया। एएसआई कुलदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक जसविंद्र के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालना जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शहर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों ऑटो, मैक्सी कैब चालकों के बारे में अमर उजाला प्रमुखता से खबरें छापता आ रहा है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें