फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से कहासुनी के बाद परिवार पर मिट्टी का तेल छिड़क लगाई आग, 13 साल की किशोरी की मौत

Sun, 12 Jul 2020 02:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

कैथल के अर्जन नगर में एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला के साथ हुई कहासुनी की रंजिश में सोते परिवार पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें 13 साल की मासूम बालिका की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। महिला और उसके पति गंभीर रुप से झुलस गए। महिला बाला को इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि पति को सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित वेद प्रकाश ने लिखा है कि पड़ोसी सुभाष निवासी टोहाना का उनके घर में आना जाना था। कुछ समय पहले उसका पत्नी बाला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी कारण सुभाष उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। 

10 जुलाई की रात को वह और परिजन खाना खाकर कमरे में सो गए थे। रात करीब एक बजे उसने कमरे के अंदर किसी व्यक्ति के आने की आहट सुनाई दी। उठकर देखा तो सुभाष कैन से मिट्टी का तेल पत्नी बाला और लड़की तमन्ना पर डाल रहा था। जेब से माचिस निकाल कर तीली जलाकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह दीवार कूदकर भाग गया। पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल ले गया। जहां बेटी की मृत्यु हो गई।  एसएचओ का कहना है कि पीड़ित के बयान के अनुसार केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।  एसपी शशांक सावन ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोकथाम के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें