फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी मामले में पंजाब पुलिस ने बीएसएफ जवान को किया गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 12:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कस्बा दोरांगला के गांव मगरमूदियां का बीएसएफ कर्मी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जम्मू के सांबा सेक्टर से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में किसी तस्कर को पकड़ा था। उसने पूछताछ के दौरान बीएसएफ कर्मी सुमित कुमार पुत्र जनक राज का नाम लिया था। इस पर पंजाब पुलिस ने 173वीं वाहिनी के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


बीएसएफ के अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की अग्रिम पोस्ट मंगु चक में तैनात कांस्टेबल सुमित को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके सामान की तलाशी लेने पर उसके बैग से तुर्की निर्मित पिस्टल, 80 गोलियां व तीन मोबाइल बरामद हुए। उसे बीएसएफ कैंप पंजटीला ले जाया गया जहां अधिकारियों ने उससे गहन पूछताछ की। इसके बाद में पंजाब पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार सुमित को पंजाब पुलिस अपने साथ ले आई है।

बीएसएफ कर्मी के जम्मू में गिरफ्तार होने की पुष्टि गुरदासपुर के डीआईजी राजेश शर्मा ने भी की है। सूत्रों का कहना है कि सुमित इंटरनेट कॉलिंग के जरिये सीमा पार देश विरोधी तत्वों से लगातार संपर्क में था। वह पोस्ट में अपनी तैनाती के दौरान सीमा पार से देश विरोधी तत्वों द्वारा लाए गए हथियार व मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर उन्हें वहीं छिपा देता था। उसके बाद मौका मिलते ही इसे आगे पहुंचाता था। इसके जरिये पाकिस्तान से हथियार और मादक पदार्थ पंजाब भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन


हत्या का केस भी दर्ज
एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि सुमित पर करीब तीन साल पहले दोरांगला में हत्या का केस भी दर्ज हुआ था जिसका कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। आरोपी फिलहाल पठानकोट के सरना में रह रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें