फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप करने वाले को 10 साल कैद

Tue, 20 May 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अदालत ने मंगलवार को बलात्कार के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को बलात्कार का दोषी पाते हुए दस साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 7 फरवरी 2011 को पीड़ित लड़की ने पुलिस को बलात्कार संबंधी शिकायत दी थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि गुरिंदरपाल सिंह जिम्मी के साथ उसकी दोस्ती अंबाला में हुई थी।

इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान जिम्मी ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच वह गर्भवती हो गई थी। जब उसने जिम्मी को शादी करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। इसी बीच उसने उससे संबंधी पूरी तरह तोड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसे जाने से मारने की धमकियां देना शुरू कर दीं। इसी बीच लड़की का भाई अगवा हो गया था। इसके बाद उसकी लाश मिली थी। लड़की के बयानों पर पुलिस ने गुरिंदरपाल जिम्मी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। बाद में आरोपी को काबू कर लिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें