फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः प्याज की जमाखोरी पर 10 व्यापारियों के यहां मारे गए छापे, वीडियोग्राफी भी कराई गई

Sat, 07 Dec 2019 12:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्याज की जमाखोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्याज की जमाखोरी करने की शिकायत पर सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में शुक्रवार को प्याज के व्यापारियों स्टोर में फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने छापा मारा। इस दौरान 10 व्यापारियों के यहां स्टॉक रजिस्टर चेक किए गए। इसके साथ ही टीम ने व्यापारियों के दस्तावेजों की क्रॉस चेकिंग के लिए फूड डिपार्टमेंट के ऑफिस में आने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


देश के साथ ही ट्राइसिटी में भी प्याज के बढ़ते रेट पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुद दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में व्यापारियों की ओर से प्याज की जमाखोरी की जा रही है। शहर में डिमांड के हिसाब से सप्लाई नहीं हो पाने के कारण मार्केट में प्याज के रेट लगातार बढ़ते जा रहे थे।

इसलिए बढ़ती कीमतें रोकने के लिए फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की टीम डीएफएसओ अशोक कुमार के नेतृत्व में ग्रेन मार्केट पहुंची थी। डीएफएसओ ने व्यापारियों को उनके दस्तावेजों की क्रॉस चेकिंग के लिए कागजों के साथ ऑफिस में बुलाया है। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि प्याज की जमाखोरी कतई न की जाए।
विज्ञापन


रिटेल और होल सेल रेट में मिला अंतर
छापे के दौरान टीम को प्याज के होल सेल और रिटेल के रेट में काफी अंतर मिला है। डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में 60 से 65 रुपये के होल सोल रेट में अन्य जगहों से पहुंच रहा है, लेकिन रिटेल में प्याज की कीमत 95 से 100 रुपये है। दोनों के बीच बड़ा अंतर है। डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार इसकी जांच की जा रही है।

छापे की वीडियोग्राफी करवाई
प्याज व्यापारियों के यहां फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की कार्रवाई की प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। निष्पक्ष जांच और व्यापारियों के हंगामें को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया। डिपार्टमेंट वीडियोग्राफी की जांच कर रहा है।

प्याज के वयापारियों की ओर से 1 दिसंबर से जो भी प्याज स्टॉक किया गया है, उसकी डिटेल मांगी गई है। इसके साथ ही अभी तक खरीदे गए प्याज के बिल भी मांगे गए हैं। अब डिपार्टमेंट इन कागजों की क्रॉस चेकिंग करवाएगा।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, डीएफएसओ, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें