फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: काउंटर इंटेलिजेंस कर्मी ने फंदा लगा जान दी, सुसाइड नोट में लिखी खुदकुशी की वजह

Tue, 19 Jul 2022 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

थाना कनाल पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के पास से मिले खुदकुशी नोट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस को मिला सुसाइड नोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस कर्मी ने मंगलवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह (55) के तौर पर हुई है। मृतक के पास से एक खुदकुशी नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बंसल सीमेंट स्टोर के संचालक राजकुमार को ठहराया है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया दिया है और खुदकुशी नोट के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिपाही सुरिंदर सिंह ने खुदकुशी नोट में लिखा है कि उसने बंसल सीमेंट स्टोर के मालिक राजकुमार से करीब 97 हजार 500 रुपये लेने थे। 

उक्त राशि के लिए वह कोर्ट में जाकर मुकर गया। जब भी उससे पैसे मांगने जाता था तो वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। इसी बात से परेशान होकर वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है। उक्त काउंटर इंटेलिजेंस कर्मी ने अपने घर में खिड़की से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों और पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कनाल पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के पास से मिले खुदकुशी नोट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें