फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: ड्राइवर ने की खुदकुशी, पत्नी का आरोप- दूध लेने गया था, रास्ते में पुलिस ने की मारपीट

Fri, 17 Apr 2020 02:53 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में एक ड्राइवर ने खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पत्नी का कहना है कि उसका पति दूध लेने गया था। रास्ते में पुलिस ने उसे रोका और कर्फ्यू में बाहर निकलने पर पीटा। फिर घर आकर उसके पति ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। उधर पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। मृतक की पहचान शीतला माता मंदिर के पास किराये के मकान में रहने वाले 45 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई। ड्राइवर ने वीरवार की रात को घर में ही पंखे से लटक कर सुसाइड की।

मृतक की पत्नी शरणजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उसका पति भूपिंदर सिंह वीरवार देर शाम बाजार से दूध व अन्य जरूरी सामान लेने गया था। शीतला माता मंदिर के पास ही पुलिस ने उसे रोका और मारपीट की। घर आकर भूपिंदर ने अपने बेटा व बेटी को भी सारी बात बताई। उन्होंने यह भी कहा कि वह काफी बेइज्जती महसूस कर रहा है। इस घटना के कुछ देर बाद ही भूपिंदर ने सुसाइड कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी सिटी ने कुछ और ही कहानी सुनाई

इस संबंध में एसपी (सिटी) वरूण शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने पुलिस पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि उक्त महिला शरणजीत कौर ने वीरवार देर शाम साढ़े सात बजे संबंधित थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी कि उसका पति लाकडाउन के कारण कई दिनों से घर है और वह उसके व बच्चों के साथ शराब पीकर मारपीट कर रहा है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों में लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। जिस कारण आस पड़ोस के काफी लोग वहां जमा थे। इससे कर्फ्यू व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा था। पुलिस टीम ने सभी को उनके घरों में भेजकर दोनों पति-पत्नी को समझाया और वापस आ गई।

इसके कुछ देर बाद पुलिस को पड़ोसियों ने फोन कर सूचित किया कि भूपिंदर सिंह ने सुसाइड कर लिया है। अब पत्नी अपने रिश्तेदारों के डर से पुलिस पर गलत आरोप लगा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें