कोरोना वायरस से संक्रमण फैलने के मद्देनजर बेशक चंडीगढ़ में लॉकडाउन हैं और धारा 144 लगी है, लेकिन प्रदेशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। डीसी मनदीप बराड़ ने बताया कि धारा 144 और लॉकडाउन के यह आदेश रोजमर्रा की जरूरत की दुकानों पर लागू नहीं होंगे। शहर में दवा, राशन और सब्जी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की दुकानें खुलेंगी।
सब्जियां और फल कम्युनिटी सेंटर में खरीद सकेंगे
प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शहर के 42 कम्युनिटी सेंटर में फल और सब्जियां बेची जाएंगी। लोग सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपने आसपास के कम्युनिटी सेंटर से सब्जियां व फल ले सकेंगे। एडवाइजर मनोज परिदा ने अपील की है कि लोग डरें नहीं, सुरक्षित रहें और जितनी जरूरत है उतना सामान खरीदें।