फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आज से 15.40 लाख किशोरों काे टीकाकरण, विज ने केंद्र से 10 लाख कोवाक्सिन की डोज मांगी

Mon, 03 Jan 2022 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड समीक्षा और टीकाकरण कार्य पर वर्चुअल मीटिंग की। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी कि हरियाणा में 98 प्रतिशत पहली और 70 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
ऑनलाइन बैठक में मौजूद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग के 15.40 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोनारोधी वैक्सीन लगेगी। अभी 8 लाख से ज्यादा कोवाक्सीन और 31 लाख से ज्यादा कोविशील्ड उपलब्ध है। केंद्र से कोवाक्सीन की 10 लाख खुराक और मांगी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को राज्यों के साथ कोविड और वैक्सीनेशन पर समीक्षा बैठक की। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जुड़े। विज ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने प्रदेश सरकार तैयार है। पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर हैं। 84 सरकारी अस्पतालों में पीएसए प्लांट चालू हो चुके है।

54 प्राइवेट अस्पताल भी प्लांट लगा चुके हैं। बाकी अस्पतालों में भी जल्द यह प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर दोनों खुराक नहीं लेने वालों पर प्रतिबंध के फैसले से टीकाकरण बढ़ा है। प्रदेश में 98 प्रतिशत पहली डोज और 70 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

दोनों डोज नहीं लगाने वालों पर एक जनवरी से लगाए गए प्रतिबंध का असर, वैक्सीनेशन का आंकड़ा बड़ा

वर्चुअल मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि प्रदेश में एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों, दफ्तरों व अन्य स्थानों पर उन लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है जिन्होंने कोरोना की दोनों डोज नहीं लगवाई है। इसका अनुकूल प्रभाव पड़ा और टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए लोगों की कतारें लग गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए यह निर्णय लिया गया था कि 50 बेड से ज्यादा वाले सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पीएसए प्लांट लगाना अनिवार्य होगा। अब तक 84 सरकारी अस्पतालों में पीएसए प्लांट लगकर चालू हो चुके हैं। इसी तरह 54 प्राइवेट अस्पताल भी प्लांट लगा चुके हैं। शेष अस्पतालों में भी जल्द यह प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ऑक्सीजन के मामले में हरियाणा पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सके। 

कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त दवाएं व वेंटीलेटर

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हमारे पास अभी सारी दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में वेंटीलेटर भी हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में केवल एक जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आरटीपीसीआर लैब लगा दी गई और इन लैब को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिनोम सीक्वेंसिंग लैब भी लगाई जा चुकी है जोकि दो दिन पहले ही चालू हुई है। 

10 लाख कोवाक्सिन की जरूरत, केंद्रीय मंत्री ने कहा पूरा स्टॉक जल्द मिलेगा

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 3 जनवरी से प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश को टीकाकरण के लिए 10 लाख कोवाक्सिन की और जरूरत है जोकि अति आवश्यक चाहिए। प्रदेश में 15.40 लाख बच्चों को वैक्सीन लगनी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की इस मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कल सुबह तक कोवाक्सिन की डोज उपलब्ध हो जाएंगी। वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गौरतलब है कि इस समय प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा कोवाक्सिन और 31 लाख से ज्यादा कोविशील्ड उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें