फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर बैटरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शांति नगर की पार्किंग में से चोर नववर्ष की रात को चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर बैटरियां चुराकर ले गए। रात को गश्त करने वाली थाना पुलिस और पीसीआर को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह पता चलने पर गाड़ी मालिकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लोगों में रोष है कि रात के समय पुलिस गश्त न के बराबर है।
विज्ञापन

शांति नगर वासी करतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नववर्ष की रात को उन्होंने अपनी टाटा टियागो गाड़ी शांति नगर की पार्किंग में खड़ी की थी। नववर्ष की सुबह जब पार्किंग में गए तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी से बैटरी गायब थी। उन्होंने देखा कि तीन और गाड़ियों के शीशे भी टूटे पड़े हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उन गाड़ियों के मालिकों के अनुसार उनकी भी बैटरियां और अन्य सामान चोरी हो रखा था।
मारूति कार मालिक जगजीत सिंह, टाटा टियागो मालिक बलबीर सिंह ने पुलिस को कहा कि पार्किंग में खड़ी कोई भी गाड़ी सुरक्षित नहीं है। चोर आए दिन गाड़ियों के टायर, तारें और अन्य सामान चुरा लेते हैं।
विज्ञापन

रात दस बजते ही पार्किंग की लाइट बंद, इसका फायदा उठाते हैं चोर
शांति नगर की पार्किंग मेें पिपलीवाला टाउन, माड़ीवाला टाउन, सुभाष नगर और मनीमाजरा के लोग गाड़ियां खड़ी करते हैं। वहां करीब 300 से 350 गाड़ियां खड़ी होती हैं, लेकिन रात के समय कोई सुरक्षा नहीं है। दस बजते ही पार्किंग की लाइट बंद हो जाती है। अंधेरा होने का फायदा उठाकर चोर वहां से सामान चुराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें