फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की सूची की जारी, सिद्धू के भांजे को मिला टिकट, तीन विधायकों का पत्ता कटा

Wed, 26 Jan 2022 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी 86 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार देर रात पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 23 और प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया। पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। दोनों सूची को मिलाकर अब तक 109 सीटों पर नाम फाइनल किए जा चुके हैं। आठ सीटों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस ने अमरगढ़ से नवजोत सिंह सिद्धू के भांजे स्मित सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन

 
मंगलवार रात जारी सूची के मुताबिक डेराबस्सी से दीपइंदर सिंह ढिल्लों, खरड़ से विजय शर्मा टिंकू, भोआ आरक्षित सीट पर जोगिंदर पाल, बटाला से अश्विनी सेखड़ी, खडूर साहिब से रमनजीत सिंह सिक्की, नकोदर से डॉ. नवजोत सिंह दहिया, बंगा आरक्षित सीट से त्रिलोचन सिंह सूंध, समराला से राजा गिल, साहनेवाल से विक्रम बाजवा, गिल आरक्षित सीट से कुलदीप सिंह वैद्य, जगरांव आरक्षित सीट से जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, फिरोजपुर ग्रामीण आरक्षित सीट से आशू बांगड़, गुरु हरसहाय से विजय कालरा, फाजिल्का से दविंदर घुबाया, मुक्तसर से करण कौर बराड़, कोटकपूरा से अजयपाल सिंह संधू, जैतो आरक्षित सीट से दर्शन सिंह दिलवान, सरदूलगढ़ से बिक्रम सिंह मोफर, दिड़बा आरक्षित सीट से अजायब सिंह रातौल, सुनाम से जसविंदर सिंह धीमान, महलकलां आरक्षित सीट से हरचंद कौर, अमरगढ़ से स्मित सिंह और शुतराना आरक्षित सीट से दरबारा सिंह को टिकट दिया है।

पूर्व सीएम की बहू को मिला टिकट
कांग्रेस की सूची में पूर्व सीएम हरचरण सिंह बराड़ की बहू करण कौर बराड़ का नाम शामिल है। उन्हें मुक्तसर से उतारा गया है।
 
आप से कांग्रेस में शामिल नेताओं को उतारा
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता आशु बांगड़ को फिरोजपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है। वहीं, रायकोट से आप विधायक जगतार हिस्सोवाल को जगरांव एससी सीट से मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


एक परिवार एक टिकट का नियम दरकिनार
कांग्र्रेस ने चुनाव से पहले एक परिवार एक टिकट का नियम लागू किया था लेकिन दूसरी सूची में इस नियम को दरकिनार कर दिया है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल को लहरगागा से उतारा था अब उनके दामाद विक्रम बाजवा को साहनेवाल से उतारा है। हालांकि इसी नियम की वजह से चन्नी के भाई डॉ. मनोहर को टिकट नहीं दिया था। वहीं सिद्धू के भांजे स्मित सिंह को अमरगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। 

तीन मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दिया
कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। इसमें समराला से अमरीक ढिल्लों शामिल हैं, जिनकी जगह कांग्रेस ने राजा गिल को उतारा है। शुतराना आरक्षित सीट से दरबारा सिंह को टिकट मिला है। यहां से निर्मल सिंह विधायक हैं। फिरोजपुर ग्रामीण की विधायक सतकार कौर की जगह बांगर को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें