फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: पहलवानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, विधायक दल ने पास किया निंदा प्रस्ताव

Wed, 31 May 2023 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हरियाणा किसानों, जवानों और पहलवानों यानी खिलाड़ियों की धरती है। हरियाणा की बेटियों ने मेडल जीतकर विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है लेकिन सरकार उनका गौरव तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उपस्थित विधायक और पार्टी के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंदोलनरत पहलवानों को न्याय न मिलने पर हरियाणा कांग्रेस विधायक दल ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को हुई बैठक में एक सुर में सभी विधायकों ने कहा कि सरकार पहलवानों के साथ ज्यादती कर रही है, कांग्रेस इसका विरोध करती है।

विज्ञापन


पार्टी के हरियाणा प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अगुवाई में हुई बैठक में पहलवानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा की गई। निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि जिन खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया, मौजूदा सरकार उन खिलाड़ियों का अपमान कर रही है।

इस मामले में हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार की चुप्पी बेहद निंदनीय है लेकिन कांग्रेस देश के पहलवानों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय के इस संघर्ष में हर कदम पर उनका साथ देगी। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हरियाणा किसानों, जवानों और पहलवानों यानी खिलाड़ियों की धरती है। हरियाणा की बेटियों ने मेडल जीतकर विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है लेकिन सरकार उनका गौरव तोड़ने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग और पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार को लेकर मजदूर व किसान संगठनों ने लामबंद होकर पहली जून को अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस का आयोजन करने का फैसला लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूरों की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर देशभर में आक्रोश प्रदर्शन किए जाएंगे। 

हरियाणा राज्य कर्मचारियों के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन ने भी संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों के अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस पर होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होने का एलान किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सभी राज्यों के नेतृत्व को बृहस्पतिवार को होने वाले प्रदर्शनों के संदेश भेज दिए गए हैं और सभी राज्यों में कर्मचारी प्रदर्शनों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पहलवान किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों के परिवारों से हैं और स्वयं कर्मचारी भी है। इसलिए केंद्र एवं राज्यों के कर्मचारी इनके साथ खड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें