फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान पर भड़के नवजोत सिद्धू: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोले कांग्रेस नेता-पंजाब में सड़कों पर चल रही गोलियां

Fri, 08 Apr 2022 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिद्धू ने कहा कि ऐसी नीतियां बनाएं जिन्हें आप पहले दिन से ही लागू कर सकें। जब तक आप सप्लाई और रेट नहीं ठीक करेंगे तब तक अराजकता फैलेगी।  
 
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। अमृतसर में नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब में आज की स्थिति ऐसी है कि सिनेमाघरों में लोगों की पिटाई हो रही है, सड़कों पर गोलियां चल रही हैं। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, बहुत संवेदनशील है। सरकार ने सत्ता में आने के बाद लोगों के जीवन को बदलने के वादे क्यों किए। सिद्धू ने कहा कि ऐसी नीतियां बनाएं जिन्हें आप पहले दिन से ही लागू कर सकें। जब तक आप सप्लाई और रेट नहीं ठीक करेंगे तब तक अराजकता फैलेगी।  

विज्ञापन



 
इससे पहले गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला में प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पिछले 30 दिनों में 25 कत्ल हो गए, वहां कोई कैसे रह सकता है। आम आदमी पार्टी की सरकार को अपने वादों के मुताबिक सबसे पहले पंजाबियों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। अगर लोग अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं होंगे तो फिर यहां कैसे रह सकते हैं। 

आप तो बस नौजवानों को विदेश न जाने देने का दावा करके यहीं रोजगार मुहैया कराने का ड्रामा रच कर सत्ता में आई है। नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला के गांव दौणकलां में कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। सिद्धू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें