फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत मिली छात्रा के परिजनों ने 5 के खिलाफ शिकायत दी

Wed, 16 Dec 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 44 में सहेली के पड़ोस में खुदकुशी करने वाली छात्र अनीता मिश्रा (22) के परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत अनीता की सहेली नीरू, उसकी मां, जिस घर में छात्रा सुसाइड किया था उस घर के दो लड़कों और उनके पिता के खिलाफ दी गई है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता सुरेश मिश्रा ने बताया कि अनीता सहेली के घर गई थी और जिस समय बेटी की मौत र्हुई है।  उस समय ये पांचों घर में मौजूद थे। पिता ने आरोप लगाया की अनीता की हत्या में इन्हीं पांचों ने एक साजिश के तहत की है। अगर पुलिस इनको गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ करे तो जरूर अनीता की हत्या का राज खुलेगा।

वहीं मामले में अनीता के घरवालों और पड़ोस के लोगों ने बताया कि अनीता खुदकुशी नहीं कर सकती है। वह काफी साहसी और समझदार लड़की थी। वहीं बुधवार को घटनास्थल का सीएफएसएल की टीम ने मुआयना किया। एएसपी नवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि टीम ने कमरे की एक एक जगह की जांच की।
विज्ञापन


सीएफएसएल ने लड़की के नाखूनों की भी जांच की और जांच से नहीं लगता कि लड़की की किसी से हाथापाई हुई हो। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन लड़की की उसकी सहेली से काफी बहस हुई थी। जिसके बाद लड़की पड़ोस के घर में गई और एक कमरे में अपने आप को बंद कर लिया था।

अंदर से उसने अपनी सहेली से बातचीत भी की पर कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लड़की को बाहर निकाला था। वहीं बुधवार को सरकारी अवकाश होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को जीएमसीएच-32 में होगा।

बता दें कि वीरवार को सेक्टर 44 के एक फ्लैट से कॉलेज छात्र अनीता का शव संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला था। अनीता का शव घर के ही पर्दे के साथ पंखे से लटका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और जीएमसीएच-32 लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें