फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलझन: कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी परेशान, सीबीएसई ने नहीं बताया-10वीं में उन्हें पास किया जाएगा या फेल  

Mon, 26 Apr 2021 02:49 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़। 

सार

शिक्षा विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन पर ऐसे विद्यार्थी रोजाना फोन कर पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें भी इस सेशन के अनुसार इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पास किया जाएगा? हालांकि सीबीएसई के निर्देशों के बिना शिक्षकों के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है।
 
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई ने बेशक दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया हो, लेकिन कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी उलझन में फंस गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन पर ऐसे विद्यार्थी रोजाना फोन कर पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें भी इस सेशन के अनुसार इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पास किया जाएगा? हालांकि सीबीएसई के निर्देशों के बिना शिक्षकों के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन


अभी तक के निर्देशों के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह बाद में परीक्षा दे सकता है। 

शिक्षक भी नहीं दे पा रहे विद्यार्थियों के जवाब

अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ योगिता खन्ना ने बताया कि दसवीं बोर्ड के ज्यादातर विद्यार्थी सीबीएसई के फैसले से खुश हैं कि बिना परीक्षा दिए पास हो जाएंगे। लेकिन कुछ विद्यार्थियों को अंकों को लेकर चिंता है कि किस आधार पर अंक दिए जाएंगे। अभी ज्यादातर फोन पिछले वर्ष दसवीं में कंपार्टमेंट लाने वाले विद्यार्थियों के आ रहे हैं। इन सभी विद्यार्थियों के एक जैसे ही सवाल है कि क्या सीबीएसई हमें भी इंटरनल असेसमेंट के जरिए पास करेगी। 

गणित विषय विशेषज्ञ हेमलता ने बताया कि पिछले वर्ष के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी परीक्षा को लेकर चिंतित हो रहे हैं, लेकिन सीबीएसई के निर्देशों के बिना हम भी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं कई विद्यार्थी ये भी पूछ रहे हैं कि अगर परीक्षा नहीं होनी तो हम 11वीं की तैयारियां शुरू कर दें। 
विज्ञापन

क्या परीक्षा शुल्क भी वापस होगा  

गणित विषय विशेषज्ञ गुरप्रीत ने बताया कि इस समय पिछले वर्ष के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों के काफी फोन आ रहे हैं। वहीं इस सेशन के तीन-चार बच्चों ने ये भी सवाल खड़ा किया कि जब सीबीएसई परीक्षा नहीं आयोजित कर रही तो क्या उनका परीक्षा शुल्क 2000 रुपये उन्हें वापस किया जाएगा। हालांकि सीबीएसई के निर्देश के बिना इन सवालों का जवाब हमारे पास नहीं है। बता दें सीबीएसई परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी बोर्ड के विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क लेता है। 

विद्यार्थी थोड़ा इंतजार करें 
अभी तक पिछले वर्ष के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को लेकर सीबीएसई ने कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। विद्यार्थी थोड़ा इंतजार करें। - रमा शर्मा, पीआरओ, क्षेत्रीय दफ्तर सीबीएसई, पंचकूला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें