फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास बुझाने को कोल्ड ड्रिंक पीने से पहले पढ़ें ये खबर

Tue, 28 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 स्थित दुकान पर सोमवार की सुबह कोल्ड ड्रिंग की बाटल से कॉकरोच निकलने से ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद आफरा-तफरी में दुकानदार को दोनों ग्राहकों के पैसे वापस करके लौटाना पड़ा।
विज्ञापन


जिसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना फोन पर एरिया डिस्टीब्यूटर को दी। घटना सेक्टर-22 स्थित शॉप नंबर-2422 का हैं। दुकानदार गुरदीप सिंह ने बताया कि उनकी फोटो स्टेट व कोल्ड ड्रिंक व स्नैक्स की शॉप हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार को करीब 11:00 बजे दो युवकों ने दुकान पर कोल्ड ड्रिंक का आर्डर किया। लेकिन, जैसे ही उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की ढक्कन खोला उसमें कॉकरोच निकला।
विज्ञापन


गुरदीप सिंह के अनुसार उन्होंने फ्रिज के अंदर से चेक करने केबाद तीन अन्य कोल्ड ड्रिंक की बाटल ऐसी निकलीं, जिनमें कीड़े और कॉकरोच थे।

जिसके बाद शॉप पर आए युवकों ने गुस्से में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने माल सप्लाई करने वालों से संपर्क किया। लेकिन, किसी ने इस संबंध में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें