फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शहीद सेवा सिंह के गांव में नर्सिंग तो प्रदेश में खुलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, बरनाला में CM मान का एलान

Fri, 20 Jan 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हर साल 2100 पुलिस कर्मी भर्ती किए जाएंगे। इनमें 1800 सिपाही व 300 सब इंस्पेक्टर होंगे। तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए डीसी, एसडीएम व तहसीलदार रजिस्ट्रियां करने के लिए गांव-गांव जाएंगे।
विज्ञापन
Punjab News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रजामंडल लहर के बानी अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की वर्षगांठ पर शहीद को नमन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य का पिछड़ापन दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में 16 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। वहीं, हर साल 2100 पुलिस मुलाजिमों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा हलवारा में बन रहे एयरपोर्ट का नाम अमर शहीद करतार सिंह सराभा रखा जाएगा। शहीद सेवा सिंह के पैतृक गांव में नर्सिंग कॉलेज बनाने का भी एलान किया गया।

विज्ञापन


मान ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने बाबर के खिलाफ जंग लड़ी और लड़कियां के हक में बोले। आज हम लड़कियों को कोख में ही मार रहे हैं। हम राज्य में रोजगार देने के लिए बड़ स्तर पर उद्योगों को लेकर आएंगे लेकिन यह शर्त रखेंगे कि पानी, हवा व धरती प्रदूषित नहीं होनी चाहिए। पंजाब का पानी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ी जा रही है।

मान ने कहा कि सबसे पहले स्कूलों को अच्छा बनाया जाएगा। ऐसे स्कूल बनाए जाएंगे कि कोई भी व्यक्ति अपने बच्चे को निजी स्कूल नहीं भेजेगा। 36 प्रिंसिपल पढ़ाई की ट्रेनिंग लेने सिंगापुर भेजे जा रहे हैं। राज्य में 117 स्कूल ऑफ एमिनेशन खोले जाएंगे। आठवीं के बाद बच्चे का जिस तरफ रुझान होगा, उसको उसके मुताबिक ही शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


हर साल 2100 पुलिस कर्मी होंगे भर्ती
हर साल 2100 पुलिस कर्मी भर्ती किए जाएंगे। इनमें 1800 सिपाही व 300 सब इंस्पेक्टर होंगे। तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए डीसी, एसडीएम व तहसीलदार रजिस्ट्रियां करने के लिए गांव-गांव जाएंगे।

कांग्रेस की तरह भाजपा का भी खजाना खाली कर देंगे मनप्रीत : मान
सीएम भगवंत मान ने मनप्रीत बादल पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल कांग्रेस की तरह भाजपा का भी खजाना खाली कर देंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में राज्य में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ लेकिन फिर भी नेताओं ने सरकारी खजाना खाली होने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इन सरकारों ने जनता की भलाई के लिए एक भी कदम नहीं उठाया बल्कि उल्टा करदाताओं का पैसा लूटा। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर व्यंग्य कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनप्रीत ने हमेशा यह दावा किया था कि राज्य का खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि अब ये पूर्व कांग्रेस नेता भगवा पार्टी में शामिल हो गए हैं और कांग्रेस की तरह वह भाजपा का खजाना भी खाली कर देंगे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें