फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राहुल के मंच से सिद्धू को संदेश, घेराबंदी में जुटे कांग्रेस नेता, कहा- जिनके खून में कांग्रेस नहीं...

Thu, 19 Jan 2023 11:01 PM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को मौका परस्त लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उनका इशारा नवजोत सिंह सिद्धू समेत तमाम उन नेताओं पर था, जो अन्य दलों से आकर कांग्रेस में उच्च पदों पर आसीन होते हैं और फिर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में भारत जोड़ो यात्रा की रैली में तमाम कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के समक्ष मनप्रीत सिंह बादल के बहाने अप्रत्यक्ष रूप से नवजोत सिंह सिद्धू पर भी भड़ास निकाली और कहा कि आप अच्छे आदमियों को पार्टी में लेकर आइए, उनका स्वागत है लेकिन उन नेताओं को मत लेकर आइए जिनके खून में कांग्रेस नहीं है, जो माल कमाकर फसल काटकर भाग जाते हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मनप्रीत बादल का नाम लिए बिना कहा कि पहले उनके ताया ने कपड़ों के अंदर से खाकी निक्कर (आरएसएस की वर्दी) पहनी थी। अब इन्होंने कपड़ों के ऊपर से पहनी है। यह हमारे कभी थे ही नहीं। हमारी नजरों ने धोखा खाया है। 

बाजवा ने कहा कि मनप्रीत बादल पहले शिअद के वित्त मंत्री थे। अकाली दल को खत्म कर दिया फिर कांग्रेस में आए तो हमारा भोग डाल दिया। अब भाजपा की अंतिम अरदास करने वहां चले गए। ऐसी गंदगी को पार्टी से निकाल बाहर किया जाए। साफ सुथरी छवि वाले लोग आगे आने चाहिए। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को मौका परस्त लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उनका इशारा नवजोत सिंह सिद्धू समेत तमाम उन नेताओं पर था, जो अन्य दलों से आकर कांग्रेस में उच्च पदों पर आसीन होते हैं और फिर निकल जाते हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि हमें अच्छे लोगों की जरूरत है लेकिन मौकापरस्त लोगों से बचकर रहना है, ऐसे लोगों को गले नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर राहुल गांधी चाहिए, कोई फर्जी व्यक्ति नहीं चाहिए। पंजाब के लोग आपको प्रधानमंत्री बनना देखना चाहते हैं। यह न हो कि जनता आपको चुने और आप किसी और को प्रधानमंत्री बना दें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो दूसरी हरित क्रांति पंजाब में वह लेकर आएंगे। इनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी को संत और युगपुरुष बताया। चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी क्रांतिकारी नेता हैं और भारत जोड़ो यात्रा से सदभावना का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को मौकापरस्त लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उसका स्वागत करती है जो 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। इसके अलावा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें