श्रेणी जिम्मेदार विभाग/अफसर नंबर
- सर्टिफिकेशन एमओएच और पब्लिक हेल्थ 2250
- सिटीजन फीडबैक एपीआरओ, सोशल मीडिया टीम 2250
- डायरेक्ट ऑब्जरवेशन एपीआरओ, सामाजिक संगठन 350
- स्वच्छता एप सुपरिंटेंडेंट एसबीएम 400
- आपदा में बचाव कार्य के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना स्वास्थ्य विभाग 200
- अन्य नंबर निगम के सभी विभाग 1510
- सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज जनस्वास्थ्य विभाग 900
पूछे जाएंगे यह प्रश्न, हां और न में देना है जवाब
- क्या आपके घर से प्रतिदिन कचरा एकत्र किया जाता है?
- क्या आप अपने कचरा संग्रहकर्ता को अलग किया हुआ कचरा (गीला और सूखा) देते हैं?
- क्या आप जानते हैं कि आप गूगल पर निकटतम सार्वजनिक शौचालय खोज सकते हैं?
- क्या आपने स्वच्छता संबंधी अपनी शिकायतों के समाधान के लिए स्वच्छता एप या शहर आधारित एप डाउनलोड किया है?
- क्या आप अपने आसपड़ोस के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा पाते हैं?
- क्या आप घरेलू खाद के बारे में जानते हैं?
- क्या आप जानते हैं कि पुरानी किताबें, टूटे खिलौने, कपड़े, जूते आदि का पुन: उपयोग/ पुनर्चक्रण किया जा सकता है?
- क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भाग ले रहा है?
- क्या आप जानते हैं कि खुले में पेशाब के धब्बे येलो स्पॉट को स्वच्छता एप के माध्यम से बदला जा सकता है?
- क्या आप जानते हैं कि कोविड-19 के तहत क्वारंटीन किए गए घरों से कचरा अलग से एकत्र किया जाता है?
- घर-घर से कचरा ले जाने की व्यवस्था से संतुष्ट हैं?
- अपने कचरा लेने वाले व्यक्ति से संतुष्ट हैं?
- कचरे के निस्तारण को लेकर लोगों के व्यवहार में बदलाव आया है?
- पब्लिक टॉयलेट पहले से ज्यादा साफ हुए?
- पहले की अपेक्षा अब आपको स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में पहले ज्यादा जागरूक किया जा रहा है?
- क्या आपके पार्क पहले से ज्यादा मेंटेन हैं?
जनवरी में केंद्र से टीम अलग-अलग शहरों में डायरेक्ट ऑब्जरवेशन करना शुरू कर देती है। इसलिए आयुक्त ने 15 जनवरी तक सोशल मीडिया पर स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी डालने को कहा है। एनजीओ व संगठनों से संपर्क कर योजना बनाने को कहा है। स्वच्छ चंडीगढ़ एप पर प्रतियोगिताओं की जानकारी डालनी होगी, जिसमें नुक्कड़ नाटक, गीत, लघु फिल्म शामिल होंगीं। बदलते चंडीगढ़ को दर्शाते फोटो और उस पर एक पेज का नोट लिखने की भी प्रतियोगिता होगी।
इस बार हमने विभागवार अधिकारियों को नंबर वितरित कर दिए हैं, ताकि उनका लक्ष्य स्पष्ट रहे। उनको दिए गए कार्य को बेहतर बनाने में अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि इस बार रैंकिंग में सुधार कर चंडीगढ़ को बेहतर पायदान पर लाया जा सके। - आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम