फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : दसवीं में पंचकूला के मुदित अग्रवाल, बारहवीं में चंडीगढ़ की तान्या ने किया ट्राइसिटी टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। 12वीं (आईएससी) कक्षा में चंडीगढ़ के स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल की ह्यूमैनिटीज की छात्रा तान्या 98.75 फीसदी अंकों के साथ ट्राइसिटी की ओवरऑल टॉपर रहीं। वहीं, 10वीं (आईसीएसई) कक्षा में पंचकूला के लिटिल फ्लावर स्कूल के मुदित अग्रवाल ने 99.6 फीसदी अंक पाकर ओवरऑल ट्राइसिटी टॉप किया है।10वीं कक्षा के नतीजों में पंचकूला के लिटिल फ्लावर स्कूल का दबदबा रहा जबकि 12वीं कक्षा के नतीजों में चंडीगढ़ के स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल ने बाजी मारी। 12वीं कक्षा में तान्या के बाद ट्राइसिटी में दूसरे नंबर पर 98.25 फीसदी अंक के साथ स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल के ही नॉन-मेडिकल के छात्र सोहम और तीसरे नंबर पर 97.5 फीसदी अंक के साथ इसी स्कूल की कॉमर्स की छात्रा आशना रहीं। वहीं, मेडिकल संकाय में 95 फीसदी अंक के साथ स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल की ही जैस्मीन, क्रिस्टीन और वाईपीएस मोहाली के अमानत ने टॉप किया है।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा में मुदित के बाद ट्राइसिटी में दूसरे नंबर पर पंचकूला के लिटिल फ्लावर स्कूल की सानवी और श्रेया रहे हैं। इन्होंने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर 99 फीसदी अंक के साथ चार विद्यार्थी हैं। इसमें पंचकूला के लिटिल फ्लावर स्कूल की महक, चंडीगढ़ के सेंट स्टीफन स्कूल की कविशा, चंडीगढ़ के सेंट जेवियर स्कूल के एकलव्य और स्ट्रॉबेरी स्कूल के अदव्य बजाज शामिल हैं। नतीजे घोषित होने के बाद से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। मदर्स डे के दिन नतीजे घोषित होने की वजह से यह दिन सफल छात्रों के लिए और भी खास हो गया। परिजनों ने सभी छात्रों का मुंह मीठा कराया। कई स्कूलों में छात्र इकट्ठे हुए और अध्यापकों का धन्यवाद किया। अध्यापकों ने भी बच्चों का मुंह मीठा करा के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ट्राइसिटी में सीआईएससीई बोर्ड के हैं कुल नौ स्कूल
ट्राइसिटी में सीआईएससीई बोर्ड के कुल नौ स्कूल हैं। इनमें चंडीगढ़ में चार सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट स्टीफंस स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स वर्ल्ड स्कूल हैं। मोहाली में दो यादविंद्र पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स हैं। वहीं, पंचकूला में तीन लिटिल फ्लावर स्कूल, सेंट जेवियर्स और सौपिंस स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें