फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के एयरविंग कैडेट्स ने मनाया वायु सेना दिवस

Mon, 08 Oct 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना दिवस
विज्ञापन

आठ अक्टूबर को भारतीय वायु सेना  के 86 वें स्थापना  दिवस पर पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के एनसीसी एयर विंग कैडेट्स ने  हरियाणा एयर स्क्वाड्रन करनाल के ट्रेनिंग स्टाफ व अधिकारियो के साथ वायु सेना दिवस मनाया। जिसमे कैडेट्स को वायु सेना की विभिन गतिविधियों से अवगत कराया गया कि किस प्रकार भारतीय वायु सेना युद्ध, सुरक्षा व चौकसी का महत्वपूर्ण काम करती है।

विज्ञापन


  प्राकृतिक आपदाओं के समय भी भारतीय वायु सेना का अपना एक विशिष्ट योगदान रहता है जिसे नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर  एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश कुमार दुग्गल द्वारा कैडेट्स के लिए पॉवर प्वाइंट कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेट्स ने शानदार प्रेजेंटेशन दी। प्रेजेंटेशन में  भारतीय वायु सेना के अहम लड़ाकू विमान तेजस, मिग 21, इंडियन एयरफोर्स सुखोई -30 एमकेआई, मिराज -2000, भारतीय वायु सेना की गतिविधियों इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
 सभी कैडेट्स ने वायु सैनिकों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम के लिए आसमान के प्रहरियों को सलाम किया, जिन्होंने पूरे उत्साह ,साहस से देश की सेवा की है | यूनिट के एडमिन ऑफिसर विंग कमांडर पवन गोयल द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में विजेता कैडेट्स को पुरुस्कार दिए गए। सुमित सिंह दहिया ने प्रथम स्थान, अनामिका ने दूसरे स्थान और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 हिमांशु, तुषार, सौरभ, अतुल, इंदरजीत, सिमरन डगर, मोनिका, धनंजय को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सभी कैडेट्स ने भी वायु सेना से आए स्टाफ को उपहार भेट किए। साहसी वायु सैनिकों और उनके परिवारों को शुभ कामनाएं दी। सभी कैडेट्स ने अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा ली, देश के कल्याण व समृद्धि में ही हमारा सुख है का नारा लगाया। इस अवसर पर एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश कुमार दुग्गल ने सभी कैडेट्स व वायु सेना अधिकारियो का आभार व्यक्त किया और सभी को भारतीय वायु सेना दिवस की बधाई दी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें