फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा मार्च बीतने के बाद मौसम में बदलाव शुरू, तापमान और बढ़ेगा

Tue, 21 Mar 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आधा मार्च बीतने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। पिछले डेढ़ हफ्ते से नार्मल से नीचे चल रहा तापमान सोमवार को सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी रिकार्ड की जा सकती है।
विज्ञापन


दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 16 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है, लेकिन इसका प्रभाव सिर्फ जम्मू कश्मीर और हिमाचल तक रहने वाला है। पहाड़ी इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मैदानी इलाकों के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आना है। अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 21 मार्च को हल्के बादल छा सकते हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी होना तय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें