इसके अलावा किसी भी यात्रा के शुरू होने व समाप्त होने पर बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। गौरतलब है कि जून माह में भी प्रशासन ने लांग रूट की बस सर्विस शुरू की थी लेकिन कोरोना के केस बढ़ने के चलते बसों को शुरू करने के तीन दिन बाद ही दोबारा से बंद कर दी थी। इस दौरान दूसरे राज्यों की बसों के आने पर भी चंडीगढ़ में रोक लगा दी गई थी।
इन रुट पर चलेंगी बसें
- पंजाब: चंडीगढ़-होशियारपुर, चंडीगढ़-पठानकोट, चंडीगढ़-अमृतसर, चंडीगढ़-पटियाला, चंडीगढ़-यूना से मेहतपुर तक, चंडीगढ़-लुधियाना, चंडीगढ़-दीनानगर, चंडीगढ़-बठिंडा
- हरियाणा: चंडीगढ़-पानीपत, चंडीगढ़-रोहतक, चंडीगढ़-यमुनानगर,चंडीगढ़-जींद,चंडीगढ़-हिसार, चंडीगढ़-सिरसा, चंडीगढ़-हांसी, चंडीगढ़-दिल्ली से कुंडली बॉर्डर तक चलेगी और वहां से वापस आएंगी।
सीटीयू बसों को ट्रैक करने वाला एप 12 तक रहेगा बंद
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की लोकल रूट पर चलने वाली बसों को ट्रैक करने वाला मोबाइल एप 12 सितंबर तक बंद रहेगा। यह एप प्रशासन की ओर से हाल ही में लांच किया गया था। एप में आ रही कुछ दिक्कतों को ठीक करने के लिए तीन दिन ऑफलाइन रखा जाएगा। इसके अलावा कंपनी सिस्टम को अपडेट करने जा रही है।
इस मेंटीनेंस के बाद विभाग की ओर से इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। इस संबंध में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि 10 से 12 सितंबर तक सीटीयू के बसों को ट्रैक करने वाले मोबाइल एप को बंद करने का फैसला लिया, ताकि इसकी मेंटीनेंस करके सही ढंग से लागू किया जा सके।